फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deshraj became the head of Rural Bhakra Displaced Reform Committee

Bilaspur News: ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति के प्रधान बने देशराज

Sun, 20 Jul 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Deshraj became the head of Rural Bhakra Displaced Reform Committee
जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति बिलासपुर नई कार्यकरिणी। संवाद
आम सभा में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
विज्ञापन

विस्थापितों की जमीनों पर लगाई जा रही बुर्जियों पर सरकार से होगी बात

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति बिलासपुर की आम सभा का आयोजन देवीराम चौहान की अध्यक्षता में रविवार को ठाकुरद्वारा मंदिर औहर में किया गया। सभा में पुरानी कार्यकारिणी भगं कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में देशराज शर्मा को दोबारा समिति का प्रधान चुना गया।

इसके अलावा बलदेव सिंह ठाकुर, श्रीराम चौधरी को उपप्रधान, चिरंजी लाल शर्मा को सचिव, श्री राम चौहान को सह सचिव और प्रेम सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं रतनलाल, राज कुमार, बाबू राम, कुंजू राम, बृजलाल, अजय कुमार, तिलकराज शर्मा, राकेश कुमार, राज कुमार, सोहन सिंह, रामलाल शर्मा, सुखदेव, सोहन सिंह और कृष्ण सिंह को सदस्य बनाया गया। आम सभा में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा विस्थापितों की जमीनों पर लगाई जा रही बुर्जियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति इस मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएगी। इस बारे में बीबीएमबी के चेयरमैन को पत्र लिखा जाएगा। स्थानीय पटवारी और कानूनगो की उपस्थिति में बुर्जियां लगाने की मांग की जाएगी, ताकि लोगों की मिलकियत भूमि पर बुर्जियां न लग सकें। नई कार्यकारिणी के गठन से पहले आम सभा में समिति की आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed