फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Description of Dwarka city narrated in Shrimad Bhagwat Katha

Bilaspur News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया द्वारका नगरी का वर्णन

Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Description of Dwarka city narrated in Shrimad Bhagwat Katha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता के श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर अनंदघाट में महंत रुक्मेश्वर गिरी महाराज की अध्यक्षता में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठवें दिन द्वारका नगरी के बसाव की कथा सुनाई गई।

कथावाचक पंडित संदीप शास्त्री ने भक्तजनों को कथा का रसपान करवाते हुए कहा कि भगवान पृथ्वी का भार हरण करने के लिए और अपने भक्तों पर विशेष अनुग्रह करने के लिए धरा धाम पर अवतरित होते हैं। गो माता की कुंदन पुकार सुनकर के भगवान श्री कृष्ण अब मथुरा में कंस द्वारा सताई गई प्रजा को सांत्वना देने के लिए कंस वध करके मथुरा का राज्य अपने नाना अग्रसेन को सौंपा और नगर वासियों को अभय प्रदान किया। स्वयं सांदीपनि महर्षि के आश्रम उज्जैन में भगवान ने अपने भाई बलराम के साथ और गुरुकुल के सभी मित्रों के साथ में विद्या ग्रहण की। उन्होंने उद्धव को वृंदावन में भेजा और उससे कहा कि उद्धव तुम जाओ और माता यशोदा, वृंदावन के ग्वाले और गोपियों को मेरा संदेश सुनाना और उन्हें समझाते हुए कहना कि भगवान सबके हैं केवल आपके नहीं हैं। इसलिए आप उनकी चिंता उनके प्रति ग्रह का भाव छोड़ दो और अपने ज्ञान का आश्रय लेकर स्वयं को संभालो। गोपियों को समझाने के लिए गए उद्धव गोपियों के ज्ञान की महिमा को जान गए और गोपियों के चरण कमल की भूल माथे पर लगा करके वापस आए। मथुरा में जाकर भगवान से उन्होंने कहा कि प्रभु आपने मेरे ज्ञान चक्षु खोल दिए। मैं गोपियों के दर्शन करके धन्य हो गया। गोपियां साक्षात प्रेम की मूर्ति हैं। इसके बाद भगवान ने द्वारका नगरी बसाई और भगवान द्वारकाधीश बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed