{"_id":"65142711646929a73c0d52d6","slug":"deputy-director-of-education-conducted-surprise-inspection-of-jyora-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-6262-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिक्षा उपनिदेशक ने ज्योरा स्कूल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिक्षा उपनिदेशक ने ज्योरा स्कूल का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
- स्कूल की सभी सुविधाओं का बारीकी से लिया जायजा
- सभी व्यवस्थाओं की जांच परख की सराहना
-किसी भी स्कूल का किसी भी समय हो सकता है निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा ने बुधवार को शिक्षा खंड झंडूता की राजकीय प्राथमिक और राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाठशाला की सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।
शिक्षा उपनिदेशक ने पाठशाला के रिकॉर्ड को बारीकी से जांचा। मिड-डे मील रजिस्टर के कार्य, भोजन की गुणवत्ता और प्रार्थना सभा का निरीक्षण किया और इसे बेहतर बताया। उन्होंने कक्षा आठवीं, नौंवी, और दसवीं कक्षाओं में जाकर शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए बच्चों से संवाद साझा किया। उन्होंने पाठशाला के मुख्याध्यापक से स्कूल की विभिन्न समितियों के बारे में भी जानकारी ली। इसके साथ ही पाठशाला और परिसर सहित आसपास के वातावरण की स्वच्छता की प्रशंसा की। उन्होंने शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए सभी विषयों में प्रयोगशाला गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इस दौरान पाठशाला की सभी गतिविधियों पर उन्होंने संतोष जताया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक मदन लाल शर्मा, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार, और ममता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
कोटस
स्कूल सुविधाओं को जांचने और बच्चों के स्तर को देखने और सुधारने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण नियमित किए जाएंगे। कभी भी किसी भी स्कूल में पहुंचकर निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
-बीडी शर्मा, शिक्षा उपनिदेशक