फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner Rahul Kumar released the Tourism Calendar 2026.

Bilaspur News: टूरिज्म कैलेंडर 2026 का उपायुक्त राहुल कुमार ने किया विमोचन

Fri, 20 Feb 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 20 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Rahul Kumar released the Tourism Calendar 2026.
बिलासपुर अन्वेल्ड: टूरिज्म कैलेंडर 2026 का विमोचन करते उपायुक्त व पीआरओ अधिकारी। संवाद
कहा, बिलासपुर की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान का बना नया दस्तावेज
विज्ञापन

कैलेंडर में जिले के प्रमुख स्थलों को विशेष रूप से किया गया है समाहित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रशासन बिलासपुर ने जिले में पर्यटन को नई दिशा प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने शुक्रवार को बिलासपुर अनवील्ड टूरिज्म कैलेंडर 2026 का औपचारिक विमोचन किया। इस विशेष वार्षिक कैलेंडर में वर्ष 2026 के दौरान जिले में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली प्रशासनिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत और व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत किया गया है।
इस कैलेंडर में बिलासपुर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, पारंपरिक मेलों, त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों को विशेष रूप से समाहित किया गया है। इसके माध्यम से जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को एक समग्र स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पर्यटकों, शोधकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को वर्ष भर आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी एक ही मंच पर सुलभ रहेगी। जिला प्रशासन ने कैलेंडर को आकर्षक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए बिलासपुर के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन स्थलों के मनमोहक छायाचित्रों को भी स्थान दिया है। प्रशासन ने इस कैलेंडर को केवल एक सूचना दस्तावेज तक सीमित न रखकर, जिले की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ पर्यटन विकास को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम भी बनाया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि इस वार्षिक कैलेंडर के माध्यम से जहां लोगों को जिले में समय-समय पर आयोजित होने वाले मेलों, उत्सवों, त्योहारों आदि की जानकारी सहजता से उपलब्ध रहेगी, वहीं पर्यटन संबंधी जानकारी से पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि होने से न केवल पर्यटन व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी, बल्कि जिले की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार के अवसरों में भी उल्लेखनीय प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विविधता इसे पर्यटन की दृष्टि से एक विशिष्ट एवं अत्यंत महत्वपूर्ण जिला बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed