फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner inspected the strong room and counting hall in Ghumarwin.

Bilaspur News: उपायुक्त ने घुमारवीं में स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का किया निरीक्षण

Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected the strong room and counting hall in Ghumarwin.
बिलासपुर में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
नगर परिषद और पंचायती राज चुनावों को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद एवं पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने बुधवार को घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों से संबंधित स्ट्रांग रूम, कलरी कॉलेज में स्थापित बीडीसी और जिला परिषद के स्ट्रांग रूम सहित नगर परिषद चुनावों के लिए रैन बसेरा में बनाए गए काउंटिंग हॉल का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, बिजली-पानी, बैरिकेडिंग तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्ट्रांग रूम में सुरक्षा मानकों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता के साथ संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर भी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि मतदान कर्मियों और मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जबकि आगामी 8 और 11 मई को भी नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, बीडीओ अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed