फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner inspected the rail line and four lane

Bilaspur News: उपायुक्त ने रेल लाइन और फोरलेन का किया निरीक्षण

Mon, 17 Apr 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected the rail line and four lane
बिलासपुर। जिले की दो अति महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य जहां मई में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन परियोजना को भी 31 मार्च 2025 तक बिलासपुर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ आरबीएनएल के उप महाप्रबंधक अनमोल नागपाल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि फोरलेन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जहां भी निर्माण कार्य शेष है कंपनी उसे जोरों से पूरा कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सोमवार को रेल विकास निगम की टीम के साथ भराड़ी में रेलवे की टनल नंबर 16 के साथ बनने वाले रेलवे के करीब 300 मीटर लंबे पुल की चिन्हित जगह का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि यह निरीक्षण इन परियोजनाओं के कार्य का जायजा लेने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed