फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner conducted a surprise inspection of Sadar Police Station, Bilaspur.

Bilaspur News: उपायुक्त ने किया सदर थाना बिलासपुर का किया औचक निरीक्षण

Wed, 12 Nov 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 12 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner conducted a surprise inspection of Sadar Police Station, Bilaspur.
बिलासपुर सदर थाना में औचक निरीक्षण पर पहुंचे उपायुक्त बिलासपुर। स्रोत: डीपीआरओ
एनडीपीएस मामलों में ठोस कार्रवाई करने के पुलिस को दिए निर्देश
विज्ञापन

थाना परिसर की सफाई और रिकॉर्ड व्यवस्था की भी की समीक्षा
बोले-मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए प्रो-एक्टिव होकर काम करे पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सदर पुलिस थाना बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड संधारण, अपराध नियंत्रण तथा मादक पदार्थ मामलों से निपटने की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने थाना प्रभारी से हाल के दिनों में बढ़ते अपराधों, विशेषकर एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की जानकारी ली। उन्होंने अपराध रजिस्टर की जांच करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। निर्देश दिए कि जिले में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए जो नशे के अवैध व्यापार में शामिल हैं और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने थाना परिसर का भी जायजा लिया, जिसमें कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, पुलिस बैरक और अन्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और अनुशासन किसी भी पुलिस थाने की कार्यकुशलता का दर्पण होते हैं, इसलिए सभी पुलिसकर्मी स्वच्छता और सुव्यवस्था को प्राथमिकता दें। उन्होंने फरियादियों के आगंतुक रजिस्टर की भी जांच की और निर्देश दिए कि थाने में आने वाले हर व्यक्ति का विवरण नियमित रूप से दर्ज किया जाए, ताकि शिकायतों का निपटारा समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पुलिसकर्मियों को शहर के प्रमुख हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को सक्रिय और सतर्क रहना होगा। जनता की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हर अधिकारी को प्रो-एक्टिव पुलिसिंग की भावना से काम करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पुलिसकर्मियों से संवाद भी किया और उनके कार्यक्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी ली। आश्वासन दिया कि प्रशासन कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed