फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Deputy Commissioner checked the arrangements in Shri Nayana Devi Temple

Bilaspur News: उपायुक्त ने श्री नयना देवी मंदिर में व्यवस्था जांचीं

Thu, 26 Mar 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner checked the arrangements in Shri Nayana Devi Temple
ट्रैफिक, सुरक्षा के संचालन के लिए इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का किया इस्तेमाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री नयना देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू रहीं। मंदिर में श्रद्धालुओं के आवागमन, ट्रैफिक और सुरक्षा के बेहतर प्रबंधन के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उपयोग किया गया, जिससे कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण में काफी मदद मिली।
विज्ञापन

उपायुक्त ने इस बार दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लिफ्ट की व्यवस्था भी जल्द पूरी की जाएगी। सुगम दर्शन के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। मंदिर परिसर में बायोगैस प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे प्रतिदिन लगभग 20 किलो गैस का उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा ब्यूटीफिकेशन परियोजना के तहत हाई मास्ट लाइटिंग और सोलर कैफे जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा ट्रस्ट ने पैटर्न ऑफ द टेंपल योजना शुरू की है, जिसके तहत देश-विदेश के श्रद्धालुओं को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए चौड़ीकरण और विकास कार्य किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा मिली। उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता रही। इस मौके पर एडीसी ओमकांत ठाकुर और एसडीएम धर्मपाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed