फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dental X-ray facility started in Civil Hospital Markand

Bilaspur News: नागरिक अस्पताल मार्कंड में दंत एक्स-रे की सुविधा शुरू

Tue, 02 Apr 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dental X-ray facility started in Civil Hospital Markand
- नहीं लगानी पड़ेगी निजी और जिला अस्पताल की दौड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल मार्कंड में दंत एक्स रे की सुविधा शुरू हो गई है। अब दांतों का एक्सरे करवाने के लिए जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। लंबे समय से लोग इसकी मांग कर रहे थे।

नागरिक अस्पताल मार्कंड पर क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी निर्भर है। इस अस्पताल में दंत चिकित्सक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध थीं, लेकिन दांत का एक्सरे करवाने के लिए लोगों को करीब 25 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता था। इस कारण समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। मार्कंड अस्पताल में सितंबर 2022 में दंत चिकित्सक की सेवाएं मिलना शुरू हुई है। इसके बाद दिसंबर में नई डेंटल चेयर भी लगाई गई है। उसके बाद डेंटल चेयर के साथ आरबीजी न होने के कारण दांतों का एक्सरे संभव नहीं था। एक्सरे के लिए चिकित्सक को लोगों को बाहर भेजना पड़ रहा है। मार्कंड क्षेत्र में निजी क्लीनिक भी नहीं है। इस कारण लोगों को मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। लंबे समय से लोग इसकी मांग करते आ रहे थे। अब अस्पताल प्रबंधन ने यहां पर दंत एक्स रे की सुविधा को शुरू करवा दिया है। इससे क्षेत्र की जनता को राहत मिली है। क्षेत्र के वाशिंदों में दीपा शर्मा, मनीषा, ललित कुमार, रमेश चंद, वंदना शर्मा, विजय कुमार, लेखराम ने स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed