फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dental X-ray facility not available in Civil Hospital Markand

Bilaspur News: नागरिक अस्पताल मारकंड में नहीं मिल रही दंत एक्स रे की सुविधा

Sun, 17 Nov 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 17 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Dental X-ray facility not available in Civil Hospital Markand
नागरिक अस्पताल मारकंड
-दो माह से अस्पताल में खत्म हो गई है एक्स रे रील
विज्ञापन

-लोगों को एक्स रे के लिए लगानी पड़ रही मुख्यालय की दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल मारकंड में दंत एक्स रे की सुविधा नहीं मिल पा रही है। करीब दो माह से अस्पताल में एक्स रे की रील खत्म हो गई हैं। इस कारण मरीजों के दांत के एक्स रे नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को एक्स रे कराने के लिए 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय खराब और आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
मारकंड अस्पताल पर दावी घाटी की करीब 35 हजार आबादी निर्भर है। सिंतबर 2022 में यहां पर दंत चिकित्सक सेवाएं मिलना शुरू हुई हैं। हालांकि इसके बाद भी काफी समय तक लोगों को एक्स रे की सुविधा नहीं मिली क्योंकि डेंटल चेयर में लगाए जाना वाला आरबीजी उपकरण कुछ समय तक उपलब्ध नहीं हो पाया था। कुछ समय पहले ही अस्पताल में सुचारू रूप से दंत एक्स रे की सुविधा शुरू हुई थी। अब एक बार फिर से अस्पताल में एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। बताया जा रहा है दो माह से अस्पताल में एक्स रे की रील खत्म हो गई हैं। इस कारण एक्स रे नहीं हो रहे हैं। वहीं कुछ तकनीकी खराबी भी बताई जा रही है। एक्स रे के लिए चिकित्सक को लोगों को बाहर भेजना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मारकंड क्षेत्र में निजी क्लीनिक भी नहीं हैं। जिस कारण लोगों को मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही है। दांत का उपचार कराने के लिए आने वाले लोगों को 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर जाना पड़ रहा है। दांतों का इलाज कराने वाले लोगों को एक्स रे के लिए निजी लैब में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। यह सब गरीबों के लिए भारी पड़ रहा है। लोग लंबे समय से मारकंड अस्पताल में दांतों के एक्स रे की सुविधा बहाल करने मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है। मामले की जानकारी नहीं है। जो भी समस्या हुई है उसे शीघ्र दूर कर दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। - डॉ. आलोक सिंगला, खंड चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed