फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demands of pensionors

Bilaspur News: मांगें पूरा न होने पर आंदोलन को चेताया

Fri, 23 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
demands of pensionors
बिलासपुर में हुई ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर एसोसिएशन की बिलासपुर जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को बिलासपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पीसी सिंह आचार्य ने की। बैठक में पेंशन से जुड़ी समस्याओं, संगठन की गतिविधियों और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान चंदन शर्मा ने बिलासपुर जिला इकाई की गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर पेंशनरों को एकजुट कर उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। संगठन के हिमाचल प्रदेश महासचिव सुरेंद्र शर्मा ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में लंबित पेंशन से संबंधित मामलों पर भी प्रकाश डाला। सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पेंशन, एरियर और अन्य लंबित मांगों को लेकर यदि केंद्र सरकार और इंडियन बैंक एसोसिएशन सकारात्मक रवैया नहीं अपनाते हैं, तो संगठन राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। बैठक में संगीता गौतम, आशा कौंडल, राकेश कुमार, रामपाल, सुखदेव, सोमदत, श्लोक कुमार और प्रकाश चंद आचार्य सहित अन्य सदस्यों ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूती देने पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed