फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   demand,truck,online,oprater

ट्रक ऑपरेटरों की सुविधा के लिए बीडीटीएस ने लांच की ऐप

Wed, 17 Jun 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
demand,truck,online,oprater
बिलासपुर। कोविड-19 के चलते सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए बीडीटीएस बरमाणा ने एससीसी डिमांड लोकेशन ऐप तैयार की है। जिसका शुभारंभ उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने किया। इस ऐप से जिला के ट्रांसपोर्टर घर बैठे ही गाड़ियों की अलॉटमेंट डिमांड के अनुरुप कर सकेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सीमेंट नगरी बरमाणा में कार्यरत ट्रक ऑपरेटर परिवहन सहकारी सभी बीडीटीएस में एससीसी द्वारा सीमेंट अलॉटमेंट के लिए ट्रकों की डिमांड हॉल में लगभग 500 ट्रांसपोर्टर और ड्राइवर एकत्रित होते थे। उसके उपरांत बीडीटीएस के कर्मचारी मैनुअल तौर पर एससीसी द्वारा दी गई डिमांड के अनुसार गाड़ियों की अलॉटमेंट करते थे। लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत अब बीडीटीएस प्रबंधक समिति ने सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए एससीसी डिमांड लोकेशन ऐप बनाई गई है। जिसके माध्यम से ट्रक ऑपरेटर घर बैठे ही गाडिय़ों की अलॉटमेंट डिमांड के अनुसार कर सकेंगे। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से जिला बिलासपुर के ट्रांसपोर्टर घर बैठे ही गाडिय़ों की अलॉटमेंट डिमांड के अनुसार कर सकेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि इस ऐप के बनने से जहां कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी। वहीं ट्रक ऑपरेटरों के धन व समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि इस ऐप को बनाने के लिए बीडीटीएस ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसके लिए उन्होंने बीडीटीएस के चेयरमेन गंगा सिंह ठाकुर, प्रधान जीत राम गौतम, महामंत्री रजनीश ठाकुर, उप प्रधान जय सिंह ठाकुर, कश्मीर सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश ठाकुर, सभा सचिव प्रेम लाल ठाकुर, हरबिंदर कुमार, संतोष कुमार, राजेश ठाकुर, राम कुमार, शेर सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने इस ऐप को बनाने के लिए स्वदेश ठाकुर प्रबंधक सिस्टम बीडीटीएस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते ट्रांसपोर्टरों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस ऐप को तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed