फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand to run Barthin bus via Shahtalai-Chandigarh

Bilaspur News: शाहतलाई-चंडीगढ़ वाया बरठीं बस चलाने की मांग

Sun, 10 Mar 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Demand to run Barthin bus via Shahtalai-Chandigarh
-सुबह के समय बस रूट न होने से लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं क्षेत्र में लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम से शाहतलाई-चंडीगढ़ वाया बरठीं, पनौल और भगेड़ रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सुबह 8 से 10 बजे के बीच चंडीगढ़ के लिए इस क्षेत्र से कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने बताया कि इससे पहले हमीरपुर डिपो की चंडीगढ़ के लिए बाया घोड़ी धवीरी व बिझड़ से होती हुई चल रही थी, जिसे 2022 में बंद कर दिया गया है। बरठीं और आसपास की पंचायतों के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए काफी लंबा रूट तय करना पड़ता है। इससे समय के साथ पैसे का भी नुकसान उठाना पड़ता है। इसके अलावा हमीरपुर से ही कालका रूट पर एक बस चलती है, लेकिन वह सुबह जल्दी निकल जाती है। स्थानीय लोगों में नरेश सहोड़, ग्राम पंचायत बरठीं के प्रधान कुलदीप धीमान, बड़गांव पंचायत प्रधान निक्कू राम, सुन्हाणी पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार, ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान संगीता देवी सहित अन्य यात्रियों में संजीव गौतम, सतीश कुमार शर्मा और अजय कुमार ने कहा कि एक बस शाहतलाई से बाया दसलेहड़ा, झबोला, बल्ह सीहणा, मलारी, बरठीं, सुन्हाणी, पनौल, भगेड़ और फोरलेन से होती हुई चंडीगढ़ के लिए चलाना आवश्यक है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस बरठीं से चलते हुए क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को सुविधा देगी। उधर हिमाचल पथ परिवहन निगम के निरीक्षक राकेश परमार ने बताया कि यदि पंचायत से लिखित में उनके पास मांग आती है तो अवश्य इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed