फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand to restore science subjects at Jhandutta Degree College

Bilaspur News: झंडूता डिग्री कॉलेज में साइंस विषय बहाल करने की मांग

Fri, 12 Jun 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demand to restore science subjects at Jhandutta Degree College
-मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय में बंद किए गए विज्ञान विषयों को पुनः शुरू करने की मांग को लेकर समाजसेवी प्रोमिला वसु ने अपनी संघर्ष समिति के साथ आवाज उठाई है। इस संबंध में समिति ने पहले ठाकुरद्वारा नरसिंह मंदिर में बैठक की और बाद में उपमंडलीय अधिकारी अर्शिया शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।

प्रोमिला वसु ने बताया कि झंडूता क्षेत्र को यह डिग्री कॉलेज तत्कालीन मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की देन है। हाल ही में सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना के माध्यम से कॉलेज में संचालित साइंस विषयों को बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में भारी निराशा है। उन्होंने कहा कि पूरे झंडूता उपमंडल में यह एकमात्र डिग्री कॉलेज है और साइंस संकाय बंद होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रोमिला वसु ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नेताओं के समक्ष भी कई बार मामला उठाया गया, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed