{"_id":"6a3a78b5b16a9d67db015c5e","slug":"demand-to-restore-science-and-commerce-classes-in-jukhala-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162345-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जुखाला में साइंस और कॉमर्स कक्षाएं बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जुखाला में साइंस और कॉमर्स कक्षाएं बहाल करने की मांग
विज्ञापन
जुखाला कॉलेज में साइंस और कॉमर्स संकाय की कक्षाएं शुरू करने के लिए एसी टू डीसी को ज्ञापन देते ल
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जुखाला कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने एसी टू डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कॉलेज में दोनों संकायों की कक्षाएं बहाल करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि विज्ञान और वाणिज्य संकाय बंद होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जुखाला और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी डिग्री कॉलेज जुखाला पर निर्भर हैं। विज्ञान और वाणिज्य विषयों की पढ़ाई उपलब्ध न होने के कारण विद्यार्थियों को अन्य कॉलेजों का रुख करना पड़ता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।
कई ऐसे विद्यार्थी भी हैं, जो आर्थिक परिस्थितियों के कारण दूर-दराज के शिक्षण संस्थानों में प्रवेश नहीं ले पाते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता कुलवीर भड़ोल ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है। यदि स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों को विज्ञान और वाणिज्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई उपलब्ध होगी तो उन्हें बेहतर अवसर मिलेंगे और उच्च शिक्षा के प्रति उनका रुझान भी बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जुखाला कॉलेज में विज्ञान और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शीघ्र बहाल की जाएं