फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand started rising to open a police post in Barthi town

Bilaspur News: बरठीं कस्बे में पुलिस चौकी खोलने के लिए उठने लगी मांग

Mon, 28 Apr 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 28 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand started rising to open a police post in Barthi town
-क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों में 30 हजार आबादी होगी लाभान्वित
विज्ञापन

-लोगों को पुलिस सहायता लेने के लिए जाना पड़ता है 20 किलोमीटर दूर
-पुलिस चौकी खोले जाने से लोगों की समस्याओं का होगा समाधान

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश(बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के बरठीं कस्बे में पुलिस चौकी खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस कस्बे के तहत 10 पंचायतें आती हैं और यहां की कुल आबादी लगभग 30,000 है। क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए 20 किलोमीटर दूर स्थित तलाई थाना जाते हैं, जिससे समय की बर्बादी होती है। समस्याओं का समाधान भी समय पर नहीं हो पाता है।

बरठीं क्षेत्र झंडूता विधानसभा क्षेत्र का एक प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है, जहां यातायात नियंत्रण की समस्या भी बनी रहती है। इसके साथ ही, यहां पर नशे की समस्या भी बढ़ रही है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। ऐसे में, क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि पुलिस चौकी की स्थापना से इन समस्याओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। समाजसेवी और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर, अमरनाथ धीमान ने प्रदेश सरकार से बरठीं कस्बे में पुलिस चौकी खोलने की मांग की है। कहा कि पुलिस चौकी की स्थापना से क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर काबू पाया जा सकेगा, साथ ही चोरी की घटनाओं को भी रोका जा सकेगा। बरठीं कस्बे में पुलिस चौकी खुलने से स्थानीय लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से राहत मिलेगी, और पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में समय नहीं लगेगा। इसके अलावा, चौकी खुलने से यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। बरठीं के लोग लंबे समय से पुलिस चौकी खोलने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस चौकी के अभाव में सुरक्षा की स्थिति कमजोर हो रही है। इसलिए जनहित में इसे शीघ्र खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed