फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand raised to upgrade Dadhol PHC to a CHC; medical services unavailable after 4 PM.

Bilaspur News: दधोल पीएचसी को सीएचसी बनाने की उठी मांग, शाम चार बजे के बाद नहीं मिलती सुविधा

Thu, 29 Oct 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to upgrade Dadhol PHC to a CHC; medical services unavailable after 4 PM.
छह पंचायतों समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग निर्भर, मरीजों को उपचार के लिए जाना पड़ता है भगेड़ और घुमारवीं
विज्ञापन

लोगों ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार करने की भी उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत आने वाले दधोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्तरोन्नत करने की मांग उठने लगी है। आसपास की कई पंचायतों के लोग उपचार के लिए इसी स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर हैं, लेकिन शाम चार बजे के बाद केंद्र बंद होने से मरीजों को उपचार के लिए भगेड़ या घुमारवीं का रुख करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाने के साथ यहां चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की है।
स्थानीय निवासी राजेश, दिनेश, पवन, देशराज, मनु और संजीव सहित अन्य लोगों का कहना है कि दधोल पीएचसी आसपास की पंचायतों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। इसके बावजूद शाम चार बजे के बाद यहां उपचार की सुविधा नहीं मिलती। इस दौरान किसी मरीज की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से दूसरे अस्पतालों तक पहुंचने में अतिरिक्त समय और संसाधन खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

दधोल पीएचसी में डंगार, बरोटा, हरितल्यांगर, गाहर, पडयालग और कसारू सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग उपचार करवाने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन क्षेत्रों की जरूरतों को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र को सीएचसी का दर्जा दिया जाना चाहिए। इससे चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों को सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के स्तरोन्नयन पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र का दर्जा बढ़ाने के साथ यहां पर्याप्त चिकित्सकों, अन्य कर्मचारियों और जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आसपास की पंचायतों के लोगों को समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री और विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव
पडयालग पंचायत की प्रधान लक्ष्मी देवी ने कहा कि दधोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिलाने के लिए प्रस्ताव तकनीकी शिक्षा मंत्री और संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed