{"_id":"62a62e9daa68e86c5427ad8f","slug":"demand-for-equal-retirement-age-bilaspur-news-sml411932716","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की एक समान की जाए सेवानिवृत्ति आयु : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की एक समान की जाए सेवानिवृत्ति आयु : संघ
विज्ञापन
बिलासपुर के जिला परिषद हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय चतुर्थ श्रेणी संघ की बैठक में मौजूद कर्मचारी?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) की राज्य स्तरीय बैठक बिलासपुर स्थित जिला परिषद हॉल में रविवार को हुई। चतुर्थ श्रेणी और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु एक समान 60 वर्ष करने की मांग की। संघ का कहना है कि लंबे समय से सरकार के समक्ष इस मांग को उठाया जा रहा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष है।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील बन्याल ने की। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कर्मचारी मौजूद रहे। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मखन लाल को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। राजपाल को महासचिव, विनोद कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान और भुट्टो राम को अतिरिक्त महासचिव चुना गया।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मखन लाल ने कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अंशकालीन जलवाहक से पदोन्नत हुए सभी चतुर्थ श्रेणी और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष एक समान की जाए। इसमें 10 मई 2001 से पूर्व की नियुक्ति की शर्त को हटाया जाए, ताकि सभी कर्मचारियों को एक समान लाभ मिल सके। इस श्रेणी में उन्हीं लोगों का चयन होता है जो गरीबी रेखा से नीचे, विधवा, दिव्यांग और असहाय हैं। विभाग में 15-16 वर्ष तक कम मानदेय पर सेवाएं देने के बाद ही नियमित किया जाता है। कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर के समक्ष समस्याओं को उठाया जाएगा। इस दौरान मांगपत्र भी सौंपा जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान बिलासपुर संजय कुमार, महासचिव काकूदीन, उपप्रधान जगतराम, जगदीश, सलाहकार पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।