{"_id":"6968da4c0611aff6c9010e34","slug":"demand-for-early-opening-of-multi-storey-parking-which-has-been-closed-for-eight-months-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-152211-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आठ माह से बंद मल्टी स्टोरी पार्किंग को शीघ्र शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आठ माह से बंद मल्टी स्टोरी पार्किंग को शीघ्र शुरू करने की मांग
विज्ञापन
-वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं ने प्रशासन से उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। वरिष्ठ नागरिक सभा घुमारवीं ने शहर में पिछले आठ माह से बंद पड़ी मल्टी स्टोरी पार्किंग को शीघ्र आम जनता के लिए खोलने की जोरदार मांग की है। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि घुमारवीं शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे यातायात दबाव और जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।
इसके बावजूद शहर में पार्किंग की कोई प्रभावी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मल्टी स्टोरी पार्किंग का उद्घाटन आठ माह पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी की ओर से किया जा चुका है, लेकिन आज तक इसे आम जनता के लिए शुरू नहीं किया गया है। सभा के प्रधान रूपलाल शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान रमेश कुमार कैंथ, उप प्रधान हेमराज महाजन, प्रकाश महाजन, महासचिव देवराज चंदेल तथा मुख्य सलाहकार रामलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रशासन से इस दिशा में तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है। वरिष्ठ नागरिकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वर्तमान में इस पार्किंग भवन में प्रवासी सफाई कर्मचारियों को ठहराया गया है, जबकि इस सुविधा पर स्थानीय लोगों का पहला अधिकार बनता है। पार्किंग की सुविधा न होने के कारण शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुकानदारों, खरीदारी के लिए आने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी प्रभावित होती है, जो चिंता का विषय है।
सभा ने प्रशासन से मांग की कि एसडीएम कार्यालय के समीप स्थित इस मल्टी स्टोरी पार्किंग को तुरंत शुरू किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सभा ने बस स्टैंड के समीप बनने वाले एग्जिट रोड के निर्माण के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार भी व्यक्त किया। साथ ही मेला ग्राउंड के लिए बनाए जा रहे बाईपास को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की, ताकि घुमारवीं शहर को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।