फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Delegation met the minister regarding transfer of police personnel

Bilaspur News: पुलिस कर्मियों के तबादले को लेकर मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sun, 24 Nov 2024 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 24 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Delegation met the minister regarding transfer of police personnel
मंत्री बोले, सीएम से बात कर तबादलों को रद्द करने का करेंगे आग्रह
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले में पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही टीम के पुलिस कर्मियों के तबादले पर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को घुमारवीं विश्राम गृह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर इन तबादलों को गलत ठहराया और इन्हें रद्द करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि पुलिस विभाग की यह विशेष टीम सही काम कर रही है। इसके बावजूद, हाल ही में कुछ कर्मियों का तबादला किया गया है। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि उन्हें इस तबादले की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से मिली। तबादले के कारणों की जानकारी उससे पहले नहीं थी। इस विषय पर मुख्यमंत्री से बात की है और इन तबादलों को रद्द करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को शिमला में मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मामले की पूरी जानकारी लेंगे और तबादले के आदेश वापस लेने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने आश्वासन दिया कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed