फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   decision against chitta in panchayat

Bilaspur News: नशे में जो होगा संलिप्त उसका होगा सामाजिक बहिष्कार

Tue, 04 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
decision against chitta in panchayat
ओयल पंचायत ने ग्रामसभा में सर्वसम्मति से लिया निर्णय
विज्ञापन

नशे वालों की जमानत देने वालों का भी पंचायत करेगी सामाजिक बहिष्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के तहत ग्राम पंचायत ओयल और सोलधा में मंगलवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पंचायत को नशामुक्त बनाने को लेकर चर्चा की।
ओयल पंचायत में आयोजित ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान दिनेश कुमार ने की। पंचायत ने प्रण लिया किया कि क्षेत्र में नशे को पैर पसारने नहीं देगी। जो भी इस नशे में संलिप्त पाया जाएगा, उसके परिवार को पंचायत की तमाम सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। पंचायत क्षेत्र में जो भी इस नशे में संलिप्त व्यक्ति की जमानत देगा उसका भी पंचायत की ओर से सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और उस परिवार को भी पंचायत से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया जाएगा। पंचायत ऐसे लोगों पर नजर रखेगी जिन पर इस नशे में संलिप्त होने की आशंका हो।
विज्ञापन

सोलधा पंचायत में ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सुषमा शर्मा ने की। बैठक में पंचायत को नशामुक्त बनाने को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने नशे को जड़ से मिटाने के लिए संकल्प लिया। प्रधान ने बताया कि वर्तमान में युवा पीढ़ी चिट्टे नशे की चपेट में आ रही है। इसे मिटाने के लिए गावं में नशे से संबंधी अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों को अपने बच्चों को नशे से दूर रहने बारे में जागरूक किया जाएगा। पंचायत में जो व्यक्ति नशे में संलिप्त पाया जाएगा उसका सामाजिक बहिष्कार भी किया जा सकता है और उस परिवार को सरकारी सुविधाओं से वंचित किए जाने के बारे में भी उच्च अधिकारियों के ध्यानार्थ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed