फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   death

छुट्टी रद्द करवाने का विवाद उठा महेंद्र की मौत से बरठीं में मातम, मां और पत्नी बेसुध

Wed, 04 Dec 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
death
बरठीं(बिलासपुर)। विकास खंड घुमारवीं की ग्राम पंचायत छत्त के गांव संडियार के आईटीबीपी जवान की छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में हुई मौत से क्षेत्र में गम का माहौल व्याप्त है। जवान के परिजनों को जैसे ही सूचना मिली तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बेहोश हो गई और उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक महेंद्र सिंह के भाई ने बताया कि उनका भाई बीस दिन पहले एक माह की छुट्टी काटकर ही वापस नारायणगढ़ गया था। कहा वापस जाने के बाद घर में उनकी लगातार दूरभाष पर बातचीत होती रहती थी। मृतक के भाई ने बताया कि वह अपने पीछे दो पुत्र और पत्नी को छोड़ गए हैं। वहीं जानकारी मिली है कि महेंद्र सिंह की पलटन में एक जवान की छुट्टी स्वीकृत थी। इसे दूसरे जवान ने रद्द करवाकर अपनी छुट्टी स्वीकृत करवा ली थी। इस पर वहां जवानों में विवाद पैदा हुआ और उन्होंने आपस में ही फायर खोल दिया। इसकी चपेट में आईटीवीपी के छह जवान आ गए। उसी विवाद में गोली लगने से महेंद्र सिंह की भी मौत हो गई। हालांकि बाद में गोली चलाने वाले जवान ने अपनी ही बंदूक से खुद को भी गोली मार ली। महेंद्र सिंह की मौत की खबर मिलते ही छत्त पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में गम का माहौल है। इलाके के लोग अपने बेटे के अंतिम दर्शन के लिए उसका इंतजार कर रहे हैं। जबकि मृतक की पत्नी और मा बेसुध पड़ी हैं। सूचना मिलने ही महेंद्र के घर में लोगों और रिश्तेदारों का पहुंचना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed