फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dearness allowance installments should be paid soon: Pensioner

महंगाई भत्ते की किस्तों का शीघ्र हो भुगतान : पेंशनर

Fri, 25 Oct 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dearness allowance installments should be paid soon: Pensioner
- विद्युत बोर्ड के पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से उठाई मांग
विज्ञापन

- नवंबर में घुमारवीं में होगी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की घुमारवीं इकाई की बैठक शुक्रवार को हुई। इसकी अध्यक्षता इकाई के प्रधान इं. रामलाल शर्मा ने की।
बैठक में चीफ इंजीनियर एचएस चंदेल और अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने संघ की ओर से किए गए विशेष कार्यों का उल्लेख किया और पेंशनर से संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर डाला। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी सरकार से स्थायी नीति बनाने की मांग की। कार्यकारिणी के उप प्रधान सुखराम, वरिष्ठ उप प्रधान गंगा प्रसाद, उप प्रधान रूपलाल शर्मा, के एस सम्बयाल, दिलाराम, बलदेव राज, अनिल कुमार सहगल, दिलाराम, मदनलाल राणा, एमएम भट्टी ने पेंशनर की लंबित पड़ी मांगों पर चर्चा करते हुए मांग की कि प्रदेश सरकार 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर और महंगाई भत्ते की किस्तों का शीघ्र भुगतान करें।
विज्ञापन

सभी पेंशनरों ने दिवाली से पहले 28 अक्तूबर को पेंशन भुगतान करने के लिए सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने दिवाली से पहले पेंशनर को डीए का भुगतान करने का सरकार और बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को नवंबर में घुमारवीं में आयोजन करने का निर्णय लिया गया। पेंशनर्स ने विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली और वित्तीय हालत पर चिंता व्यक्त की। बोर्ड प्रबंधन और सरकार से आग्रह किया कि कमियां को जल्द दूर करें, ताकि बोर्ड का कामकाज पटरी पर आ सके। बैठक में गुरुदेव कौशल, जगन्नाथ, राय सिंह, प्रेम सिंह, मोहर सिंह, लखनपाल, बृजलाल सहगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed