{"_id":"637e5e5a3e28905fc9332cc4","slug":"deadbody-of-aman-found-in-peelakhar-river-bilaspur-news-mbd4482988118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तीन दिन से लापता अधेड़ का शव मिला पीलाखार नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तीन दिन से लापता अधेड़ का शव मिला पीलाखार नदी में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट। तीन दिन पूर्व गायब हुए अधेड़ का शव पीलाखार नदी में उतराता हुआ मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया है।
भोट थाना क्षेत्र के कुकरीखेड़ा गांव निवासी कृपाल सिंह (50) रविवार को विवाह समारोह में शामिल होने थाना क्षेत्र के पेमपुर गांव आए थे। परिजनों के अनुसार शाम करीब चार बजे वह पेमपुर से अपने घर के लिए निकल गए थे लेकिन देर रात तक भी घर नहीं पहुंचे। अचानक लापता हुए अधेड़ को परिजन तभी से तलाश रहे थे। वहीं बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के अशोकपुर पट्टी गांव के जंगल में स्थित पीलाखार नदी में अधेड़ का शव उतराता दिखाई देने पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव की शिनाख्त कृपाल सिंह के रूप में की व थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए व घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं है। शव को प्रथमदृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि मृतक लघु शंका को नदी किनारे जाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर गया होगा व डूबने से मौत हो गई होगी। मौत के सही कारण का पता पीएम रिपोर्ट आने पर ही चल पाएगा। मामले की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।