{"_id":"5810c3194f1c1b057fbc2ea1","slug":"deadbody-found-missing-person-in-gobind-sagar-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबिंद सागर झील किनारे मिला व्यक्ति का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोबिंद सागर झील किनारे मिला व्यक्ति का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत बैहना जंट्टा से लापता एक व्यक्ति का शव गोबिंद सागर झील के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार (45) पुत्र सदाराम गांव सोफता पिछले एक सप्ताह से घर से लापता था। परिवार के सदस्यों ने उसे हर जगह तलाश किया हैं। मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मगर इसके बाद भी सुरेश कुमार का कोई सुराग नहीं लग पाया। बुधवार को गांव के कुछ लोगों ने गोबिंद सागर किनारे एक शव देखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि यह सुरेश कुमार का शव है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सुरेश का तलाक हो चुका था। माना जा रहा है कि इस वजह से वह मानसिक तनाव में था।
मगर मौत के सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। खबर की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर राहुन नाथ ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में लोगों के बयान भी दर्ज कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति किसी कारण से तनाव में भी चल रहा था।