{"_id":"58cec5504f1c1be6431a17e2","slug":"deadbody-found-in-kandrore-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, सनसनी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 19 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से तीन किलोमीटर दूर चांदपुर पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान राजकुमार निवासी छिब्बरी के तौर पर हुई है। रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस को स्थानीय व्यक्ति ने सूचना दी कि यहां पर झाड़ियों में किसी का शव पड़ा है।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चांदपुर पुल के पास घूम रहे लोगों ने पुल के नीचे झाड़ियों में शव को देखा।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना फौरन सदर पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
शव झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था। हालांकि पहले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मगर बाद में छानबीन के बाद मृतक की पहचान हो गई है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है।
मृतक की उम्र 35 से 40 के बीच बताई जा रही है। हैरानी इस बात की है कि जहां पर शव मिला हैं, वहां से थोड़ी दूरी पर दुकानें भी है। मगर किसी को भी शव के वहां पर होने का पता नहीं चला। पुलिस ने शव को झाड़ियों से निकालकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने इंतजार कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि चांदपुर पुल के नीचे झाड़ियों में शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।