{"_id":"bbd340e5bd592c1ef92e7dbc3cc44178","slug":"deadbody-found-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबिंदसागर झील में मिला अज्ञात शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोबिंदसागर झील में मिला अज्ञात शव
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 13 Nov 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना के तहत शुक्रवार को गोबिंद सागर झील में एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लुहणू घाट के पास मिले इस शव की सूचना दूरभाष के माध्यम से अलग-अलग लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक शव किसी पुरुष का है और उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, जबकि लंबाई पांच फीट नौ इंच है। शव के गल सड़ जाने से उसमें दुर्गंध उठने लगी है।
विज्ञापन
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव पुराना है। मृत व्यक्ति के शरीर पर काला कोट और पैंट है। एएसपी बिलासपुर मनमोहन सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। साथ ही जिला के सभी थानों और सतलुज नदी के किनारे वाले अन्य जिलों के थाना से भी संपर्क किया गया है।