फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DC visited Diara sector and listened to people's problems

Bilaspur News: डीसी ने डियारा सेक्टर का दौरा कर सुनीं लोगों की समस्याएं

Sat, 27 Apr 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
DC visited Diara sector and listened to people's problems
-डियारा स्थित पार्क में ओपन जिम स्थापित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने शनिवार को एसडीएम अभिषेक गर्ग और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के डियारा सेक्टर का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने जनता की समस्याओं को सुना और शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।


उपायुक्त ने पहले मुख्य बस अड्डा का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने धौलरा मार्ग पर पैदल मार्च कर लोगों से बातचीत की और समस्याओं को सुना। इस सेक्टर में बारिश का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए नीचे की सड़क पर आता है। इससे लोगों काे समस्या का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए भी उपायुक्त ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लोगों की ओर से फैलाई जा रही गंदगी पर भी उपायुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जन सुविधा के लिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने डियारा सेक्टर के पार्क में बुजुर्गों के लिए ओपन एयर जिम शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्क में सौंदर्यीकरण और इसके साथ लगती सड़क पर पौधरोपण किया जाए, ताकि यह सेक्टर और सुंदर लगे। उन्होंने जंजघर जाकर पूरा मुआयना किया। वहां पर फेंके जा रहे कूड़ा कर्कट को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दिए। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने लोगों को अपने घरों के साथ बनी जल निकासी नालियों को खोलने का आग्रह करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की। इस अवसर पार्षद वार्ड नंबर-10 मनोज पिल्लई, मनोनीत पार्षद मनीष शर्मा, चंदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed