फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   dc order in rail line

भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन : कंपनियों को डीसी की दो टूक-हर श्रमिक का हो बीमा

Sat, 24 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
dc order in rail line
हर तीन महीने में सुरक्षा मानकों की विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को देगा आरवीएनएल
विज्ञापन

उपायुक्त बोले, खराब सड़कें सुधारी जाएं, लोगों की सुरक्षा से मंजूर नहीं है खिलवाड़
कंपनी पर होगी निर्माण कार्य के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश की महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगी कंपनियों को जिला प्रशासन ने सुरक्षा मानकों और जन सुविधाओं को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने स्पष्ट किया है कि परियोजना में लगे प्रत्येक श्रमिक का बीमा होना अनिवार्य है। निर्माण के कारण खराब हुईं सड़कों की मरम्मत की जिम्मेदारी भी कंपनियों की होगी।
शुक्रवार को बचत भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कंपनियों को निर्देश दिए कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में श्रमिक के परिवार को आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बीमा कवच अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए। बैठक में उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और निर्माण कंपनियों को सड़कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का उपयोग भारी मशीनरी और निर्माण वाहनों के लिए किया जा रहा है। उनका समय-समय पर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

रेलवे विकास निगम लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक प्रवीण सहाय ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को लेकर कोई ढील नहीं दी जा रही है। श्रमिकों को ड्रिंक एंड ड्राइव के खतरों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आरवीएनएल अब हर तीन महीने में सुरक्षा मानकों की विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगा। बताते चलें कि निर्माण कंपनियों को सुरक्षा मानकों पर उठाए गए कदमों की जानकारी और कर्मियों का अद्यतन डाटा प्रशासन को देना होगा। प्रोजेक्ट क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सेफ्टी ड्राइव को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों को रेल परियोजना से जुड़े मुद्दों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसडीएम बिलासपुर डॉ. राजदीप सिंह ने बैठक का संचालन किया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और निर्माण कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed