फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DC Bilaspur orders to dispose off salary related pending cases within 15 days

उपायुक्त ने वेतन वृद्धि के मामलों को 15 दिन के भीतर निपटाने के दिए आदेश

Fri, 10 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
DC Bilaspur orders to dispose off salary related pending cases within 15 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। जिला उपायुक्त पंकज राय ने 4-9-14 का सेवाकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लंबित मामले जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों का निपटारा 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त अराजपत्रित कर्मचारी संघ बिलासपुर की जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े 20 बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने चंगर सेक्टर की तर्ज पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी दिन में दो बार पानी की आपूर्ति करने की मांग की। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। उपायुक्त ने एक दूसरी स्कीम बैंटलू से भी पानी की आपूर्ति को सुचारु करने के आदेश दिए। इस योजना से हाउसिंग बोर्ड और लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। योजना से पानी को लिफ्ट करने वाला पंप तीन महीने से खराब है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बहुत से विभागों में सरकार की अधिसूचना के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 2017 से वर्दी नहीं दी गई है। संघ के आग्रह पर उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों को प्राथमिकता के आधार पात्र कर्मियों को वर्दी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयां रखने के लिए पर्याप्त जगह और एयर कंडीशनर और दवाइयों की गुणवत्ता बनाए रखने कि मांग पर उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट की उपलब्धता अनुसार सभी स्वास्थ्य संस्थानों में क्रमबद्ध तरीके से एयर कंडीशनर लगवाया जाए। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में कैंटीन भवन की मांग पर उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि कैंटीन के भवन का निर्माण कार्य एक महीने के अंदर शुरू किया जाए। भवन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।

उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विभागीय आवासों की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अराजपत्रित कर्मचारी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष रणवीर ठाकुर, महासचिव राकेश चंदेल सहित संघ के सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed