फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DAV Barmana performed brilliantly in sports competition

Bilaspur News: डीएवी बरमाणा ने किया खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Mon, 24 Jun 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
DAV Barmana performed brilliantly in sports competition
- तीन वुशु खिलाड़ी नॉर्थ जोन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूल बरमाणा के मेधावी खिलाड़ियों ने क्लस्टर लेवल की खेलकूद प्रतियोगिता में अपने हुनर का अद्वितीय प्रदर्शन किया है।
प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने बताया कि शिमला के समरहिल मैदान में 21 से 23 जून तक चली इस स्पर्धा में डीएवी बरमाणा की फुटबाल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डीएवी न्यू शिमला टीम को नौ गोलों से हराया। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में डीएवी बरमाणा की टीम महज एक रन से डीएवी न्यू शिमला से हार गई। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया के तहत जिलास्तरीय वुशु प्रतियोगिता में मन्नत और मोनिका ने पहला स्थान हासिल कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है, जबकि रिया उपविजेता रहीं। उन्होंने बताया कि इन तीनों वुशु खिलाड़ियों का चयन नॉर्थ जोन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि यह फिजीकल विभाग के जितेंद्र कुमार, नितिन शर्मा, वंदना की मेहनत और बच्चों की लगन के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed