{"_id":"6a5a7902881cbdf22d0f9244","slug":"darshil-thakur-shines-in-re-neet-by-securing-644-marks-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-163826-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: री-नीट में दर्शिल ठाकुर ने 644 अंक लेकर चमकाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: री-नीट में दर्शिल ठाकुर ने 644 अंक लेकर चमकाया नाम
विज्ञापन
री नीट परीक्षा में पास हुए मिनर्वा के बच्चे। स्रोत: स्कूल
मिनर्वा शिक्षण संस्थान के 6 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक किए प्राप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। री-नीट 2026 के परीक्षा परिणामों में मिनर्वा शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में अपनी मेहनत और लगन के दम पर बेहतर अंक हासिल किए हैं। इस परिणाम में दर्शिल ठाकुर ने 644 अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
संस्थान के अनुसार इस वर्ष 6 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा 25 से अधिक विद्यार्थियों ने 550 से अधिक अंक और 60 से अधिक विद्यार्थियों ने 500 से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों की तैयारी के लिए वर्षभर नियमित टेस्ट सीरीज, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, विषयवार कमजोरियों का विश्लेषण और अवधारणात्मक अध्ययन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि विद्यार्थियों ने री-नीट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्थान के संस्थापक प्रवेश चंदेल, मुख्य प्रबंध निदेशक राकेश चंदेल, प्रबंध निदेशक स्वदेश चंदेल और धर्मशाला केंद्र प्रमुख कैप्टन अजय शर्मा ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।