फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dangar School emerged as the winner in volleyball and badminton.

Bilaspur News: वॉलीबाल और बैडमिंटन में डंगार स्कूल बना विजेता

Thu, 10 Sep 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dangar School emerged as the winner in volleyball and badminton.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में बुधवार को अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें भराड़ी खंड के 10 स्कूलों से करीब 117 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में तहसीलदार घुमारवीं बबीता धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। बबीता धीमान विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी अनिल सोनी ने बताया कि कबड्डी में हटवाड़ स्कूल विजेता और बरोटा स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में कठलग स्कूल विजेता और हटवाड़ स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में डंगार स्कूल विजेता और बरोटा स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबाल में डंगार स्कूल विजेता और कठलग स्कूल उपविजेता रहा। मार्चपास्ट और ऑलराउंडर बेस्ट का खिताब हटवाड़ स्कूल ने जीता। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुभाष कौशल, स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed