{"_id":"6aa300b923349d1757056194","slug":"abvp-locks-ghumarwin-college-canteen-over-allegations-of-charging-arbitrary-prices-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167434-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मनमाने दाम वसूलने के आरोप, एबीवीपी ने घुमारवीं कॉलेज की कैंटीन में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मनमाने दाम वसूलने के आरोप, एबीवीपी ने घुमारवीं कॉलेज की कैंटीन में जड़ा ताला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की कैंटीन में निर्धारित रेट लिस्ट लागू न होने और मनमाने दामों पर खाद्य सामग्री बेचने के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध जताया।
एबीवीपी की घुमारवीं महाविद्यालय इकाई ने कैंटीन में तालाबंदी कर प्रशासन से कैंटीन में निर्धारित रेट लिस्ट लगाने और उसका सख्ती से पालन करवाने की मांग की।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कैंटीन में विद्यार्थियों को निर्धारित दरों के बजाय मनमाने रेट पर सामान बेचा जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैंटीन को सुबह नौ बजे खोलने का समय निर्धारित है, लेकिन वीरवार को 10:18 बजे तक कैंटीन नहीं खोली गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सुबह करीब 9:30 बजे से कैंटीन के बाहर ताला लगाकर बैठे रहे, लेकिन न तो कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही कैंटीन खोलने के लिए कोई कर्मचारी या संचालक आया।
एबीवीपी के प्रतिनिधि आयुष भारद्वाज ने कहा कि कैंटीन में विद्यार्थियों से मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
निर्धारित रेट लिस्ट को कैंटीन में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को प्रत्येक वस्तु की सही कीमत की जानकारी मिल सके।
उन्होंने कहा कि कैंटीन निर्धारित समय पर नहीं खुलने से भी विद्यार्थियों को परेशानी होती है। एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन से कैंटीन व्यवस्था को दुरुस्त करने, निर्धारित रेट लिस्ट लागू करवाने और कैंटीन को तय समय पर खोलने की मांग की है। संगठन ने चेताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।