{"_id":"62fbdb3294579c137a0d257f","slug":"dahad-won-in-volleyball-and-kho-kho-bilaspur-news-sml4185467127","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल और खो-खो में डाहड ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल और खो-खो में डाहड ने मारी बाजी
विज्ञापन
झंडूता के बलघाड़ मे आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में फाइनल में पहुंची टीमों के साथ मुख्यातिथि। सं
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं (बिलासपुर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मलरांव में चल रही छात्राओं की झंडूता खंड की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह की अध्यक्षता विधायक जीतराम कटवाल ने की।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। वॉलीबाल में डाहड विजेता और भड़ोली कलां उपविजेता रहे। बैडमिंटन में जेजवीं विजेता और मलरांव उपविजेता रहे। खो-खो में डाहड विजेता और नखलेहड़ा उपविजेता रहे। इस मौके पर विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए खेले अति आवश्यक हैं।
यह हमारे जीवन का अटूट हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुख देव धीमान सहित अध्यापक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वॉलीबाल में रॉयल बलघाड की टीम रही विजेता
झंडूता(बिलासपुर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लव कुश यूथ क्लब बलघाड़ की ओर से एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह में विधायक जीतराम कटवाल ने मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच रॉयल बलघाड़ और लव कुश युवा क्लब के बीच हुआ। इसमे रॉयल बलघाड़ विजयी रही। क्लब ने स्थानीय युवाओं को 50 टी शर्ट भी बांटी। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में भाईचारे की भावना पैदा होने के साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है। इस मौके पर जरनैल सिंह चंदेल, शेर सिंह, अशोक कपिल, सुनील चंदेल, संजीव कपिल, संदीप कपिल, क्लब के प्रधान शशि शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।