फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   culture activity

गुरु का लाहौर भी खालसा के रंग में रंगना शुरू

Sat, 07 Mar 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
culture activity
गुरु के लाहौर में पहुंचे सिख श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। श्री आनंदपुर साहिब से मात्र 10 किमी की दूरी पर हिमाचल के बिलासपुर में स्थित गुरुद्वारा गुरु का लाहौर भी खालसा के रंग में रंगना शुरू हो गया है। पिछले 3 दिनों से हो रही बरसात के बावजूद हिमाचल प्रदेश में स्थित गुरुद्वारों में भी होला मोहल्ला को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन बिलासपुर के द्वारा होला मोहल्ला के दौरान व्यापक व्यवस्था की गई है। वहीं सुरक्षा के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

डीएसपी संजय शर्मा का कहना है कि गुरु का लाहौर बस्सी में होला मेला के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 100 के करीब होमगार्ड और पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। जबकि एसडीएम सुभाष गौतम का कहना है की गुरु का लाहौर बस्सी में होला मोहल्ला के दौरान व्यापक व्यवस्थाएं रहेंगी और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

गुरु का लाहौर बस्सी में होला मेला के दौरान देश के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। इटली से विदेशी श्रद्धालुओं का जत्था गुरु को लाहौर में दर्शनों के लिए पहुंचा तो विदेशी श्रद्धालुओं में भी होला मोहल्ला को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। प्रबंधकों का कहना है कि होला मोहल्ला के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं देश के विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु ट्रैक्टर, ट्राली, ट्रकों और मोटरसाइकिल व बसों के द्वारा गुरुद्वारा साहब में पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं का मुख्य आकर्षण त्रिवेणी साहब गुरुद्वारा है जहां पर गुरु महाराज ने करपान से जल की तीन धाराएं निकालकर गंगा-जमुना-सरस्वती का निर्माण किया था। यहां पर श्रद्धालु स्नान करते हैं और उनके दुख कष्ट दूर होते हैं। हिमाचल प्रदेश का यह पूरा क्षेत्र आजकल होले मोहल्ले के रंग में रंग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed