{"_id":"5e31cd138ebc3e4b2d323c60","slug":"culture-activity-bilaspur-news-sml3225828127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंड बाजों के साथ गुरु का लाहौर को शोभायात्रा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड बाजों के साथ गुरु का लाहौर को शोभायात्रा रवाना
विज्ञापन
सेहरा साहिब गुरुद्वारा में सेहरा बंदी की रस्म पूरी करने के बाद शोभा यात्रा गुरु का लाहौर के लिए र?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारे गुरु का लाहौर व सेहरा साहिब बस्सी में सिखों के दशमेश गुरु गोविंद सिंह जी का विवाह उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। पांच प्यारों की अगुवाई में गुरु गोविंद सिंह के विवाह के उपलक्ष्य पर सेहरा साहिब गुरुद्वारा में सेहरा बंदी की रस्म पूरी की गई। इसके बाद ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा गुरु का लाहौर के लिए रवाना हो गई है।
वहीं इस विवाह के साक्षात दर्शन करने और शोभा यात्रा का हिस्सा बनने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित देशभर से हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालु सेहरा साहिब और गुरु का लाहौर पहुंचे हैं। इसके अलावा बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर लगने वाला दो दिवसीय मेला भी शुरू हो गया। पुलिस और प्रशासन के द्वारा पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। कहा जाता हैं कि सेहरा साहिब वह गुरुद्वारा हैं जहां गुरु महाराज की सेहरा बंदी हुई थी और गुरु का लाहौर वह स्थान हैं जहां पर गुरु महाराज का विवाह संपन्न हुआ था।
--
मिठाइयां बंटी और हैरत अंगेज करतब बाजी का हुआ प्रदर्शन
शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न संगतों द्वारा आतिशबाजी कर शुभ गीत गाकर मिठाइयां बांटी गईं तो साथ ही तरह-तरह की हैरत अंगेज करतब बाजी का प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा संगतों ने त्रिवेणी साहिब में स्नान भी किया। वहीं शोभा यात्रा में पहुंचे सिख श्रद्धालुओं का कहना है कि गुरु गोविंद सिंह जी के विवाह के शुभ अवसर पर पंच प्यारों की अगुवाई में शोभा यात्रा का हिस्सा बनना और विवाह के दर्शन कर उनका जीवन धन्य हो गया है और इस पल को वह कभी नहीं भूल पाएंगे। जबकि मेला मजिस्ट्रेट हुसन चंद और डीएसपी संजय शर्मा, थाना कोट प्रभारी कुलदीप शर्मा ने मेला व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शोभा यात्रा के दौरान भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखा।