फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural news bilaspur

Bilaspur News: कल से शुरू होगा मुकद्दस रमजान माह, रोजा-तरावीह की तैयारियां तेज

Tue, 17 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural news bilaspur
चांद दिखने पर होगी शुरुआत, मस्जिद कमेटियों ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में मुकद्दस रमजान माह 19 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि 18 फरवरी की शाम रमजान का चांद दिखने पर ही होगी। रमजान के पाक महीने में लगातार तीस रोजे रखे जाएंगे और रात में तरावीह की नमाज भी अदा की जाएगी।

प्रधान जिला मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी (पंजीकरण) नसीम मोहम्मद ने कहा कि रमजान को इबादत, आत्म संयम और अल्लाह की रहमत का महीना माना जाता है। इस दौरान रोजेदार बुराइयों से दूर रहकर खुदा के करीब जाने की कोशिश करते हैं। यह महीना शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि का संदेश देने के साथ भाईचारा, मेल-मिलाप और सद्भाव को भी बढ़ावा देता है। जिला की मस्जिद प्रबंधक कमेटियों ने रोजेदारों की सुविधा के लिए रमजान माह का वार्षिक कैलेंडर-2026 जारी कर दिया है। इसमें सहरी और इफ्तार की समयसारिणी के साथ आवश्यक हिदायत भी दी गई हैं। इस वर्ष रमजान के दौरान मौसम अनुकूल रहने की संभावना जताई गई है और सहरी-इफ्तार का समय भी सुविधाजनक बताया गया है। मस्जिद कमेटियां और समुदाय के लोग रमजान की तैयारियों में जुट गए हैं। मुस्लिम समुदाय पूरे वर्ष इस पाक महीने का इंतजार करता है, क्योंकि इसे इबादत का सबसे अहम समय माना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने पवित्र कुरान नाजिल हुआ था, इसलिए रमजान का विशेष धार्मिक महत्व है। पूरे महीने तरावीह की नमाज में विद्वान मौलाना रोजेदारों को कुरान शरीफ सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed