फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cultural activity

पहले नवरात्र पर नयनादेवी मंदिर में चढ़ी 9.65 लाख नकदी

Sun, 18 Oct 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
cultural activity
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में रविवार को शाम 6 बजे तक 11,671 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, शनिवार रात 12 बजे तक 9601 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। रविवार शाम को जिलाधीश बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने परिवार सहित मां के दर पर शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने श्री नयनादेवी का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा और डीजीपी ने भी मां के दर पर शीश नवाया।
विज्ञापन

जिलाधीश बिलासपुर राजेश्वर गोयल मंदिर के मुख्य गेट के बाहर निरीक्षण करने गए तो वहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत रात के समय जिलाधीश ने स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग करवाई और श्रद्धालुओं के टोकन चेक किए।
विज्ञापन

जिलाधीश ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए श्रद्धालुओं को हिदायत दी, वहीं उन्होंने मंदिर में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को भी निर्देश दिए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाए। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालु मास्क लगाकर आएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं के टोकन भी चेक करें। बताया कि नवरात्रों के उपलक्ष्य पर भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। हालांकि श्रद्धालुओं के सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी हुस्न चंद ने कहा कि शनिवार देर रात तक पहले नवरात्रे को 9601 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। रविवार को 11,671 श्रद्धालुओं ने शाम 6 बजे तक दर्शन किए। बताया कि मां के दर्शनों के लिए रात 12 बजे तक मंदिर के कपाट खुले रखे जा रहे हैं। वहीं 2 बजे से फिर मंदिर का द्वार खोला जा रहा है।

शनिवार को श्री नयना देवी मंदिर में 9.65 लाख रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ा। वहीं 50.40 ग्राम सोना, 1.330 किलो चांदी, 10 कनेडियन और 6 यूएसए डॉलर का चढ़ावा चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed