{"_id":"623b6031381cf235ce213e31","slug":"cultral-programme-in-fair-bilaspur-news-sml4034487116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल दा मामला है, कुछ तां करो सजन... पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल दा मामला है, कुछ तां करो सजन... पर झूमे दर्शक
विज्ञापन
नलवाड़ी मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या का आनंद उठाते लोग। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायक अमरिंदर बॉबी, ऐश्वर्य पंडित और तन्मय चतुर्वेदी के नाम रही। उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकारों ने फोक डांस घुमर, राजस्थान का फोक डांस चरी और जम्मू-कश्मीर का फोक डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। चौथी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
पंजाबी गायिका अमरिंदर बॉबी ने अरदास चाहे राम कहो या अल्लाह सब एक है गाने से शुरुआत की। इसके बाद छले तो भी जाएगी, दुनिया ते सोणा पंजाब, दिल दा मामला है, कुछ तां करो सजन आदि पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियां दीं। ऐश्वर्य पंडित ने लग जा गले, में तेनू समझावा की, इक मुंडा पंजाबी, मुझे लत लग गई, सावन में लग गई आग गीतों पर दर्शकों की वाहवाही बटोरी। तन्मय चतुर्वेदी ने शइयां, गुलाबी आंखें, रसके कमर, छाप तिलक मोहे, खाई के पान बना रस वाला गीत प्रस्तुत किए। पहाड़ी गायक हेमंत शर्मा ने ओ वे लालिए हो, सोने काने रा झूमका, अच्छा लगा मेरा डाटू, मेरे खाली जलेबी आदि पहाड़ी गाने प्रस्तुत किए। इससे पहले तारिक मलिक, पंकज, अभिनाग, पारस राम गुग्गा, विकेट खाची, चांदनी, नरेश भारद्वाज और हिमाचली मुंडा श्याम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विशाल, गुलशन अंजना, कृष्णा, अनमोल, दिनेश, मनजीत, संदीप, संगत कल्लचर सोसायटी बरठीं, अमर ज्योति कलां मंच, मुस्कान, रितुद पवार, आनंद कुमार, हीरा लाल, सीता देवी, सुरेश, अमृतपाल सिंह, करन, अनिल, लता देवी, लछीया राम, रूप लाल, रेडक्रॉस, सोनिका, सुनीता, मां जालपा ग्रुप, सनी कुमार, गोपाल सिंह, सुनील कुमार, हिम कला संगम बिलासपुर, रणजीत सोनी, प्रकाश, संजीव ठाकुर, वैशाली, नितिन कौशल, महेंद्र शर्मा, विजय, फीट ऑफ फायर सुनील कुमार, आशीष और शांति ने प्रस्तुतियां दीं।

कलाकार ऐश्वर्य पंडित।
विज्ञापन