फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crushing of sugarcane of farmers will be done in the new sugar mill in the next session

अगले सत्र में किसानों के गन्ने की पेराई नई चीनीमिल में होग़ी ़औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Crushing of sugarcane of farmers will be done in the new sugar mill in the next session
रुद्रबिलास चीनीमिल का शुभारंभ करते राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख व डीएम आन्जनेय कुमार सिंह। संवा? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जिलाधिकारी और रुद्रबिलास चीनी मिल के सभापति आन्जनेय कुमार सिंह के साथ पेराई सत्र का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि अगले सत्र में नई चीनी मिल की इकाई स्थापित करके किसानों के गन्ने की पेराई की जाएगी। डीएम ने कहा कि मिल संचालन में गन्ना उत्पादकों का सहयोग अनिवार्य है और मिल बेहतर ढंग से अपना पेराई सत्र पूरा करेगी।
विज्ञापन

गुरुवार को मिल परिसर में राज्यमंत्री और डीएम ने जीएम राजेश गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन देवकरन गंगवार आदि के साथ मिल के पूजन में भाग लिया। पूजन पंडित रामचंद्र पाठक ने मंत्रोच्चारण के साथ कराया। दो धर्मकांटों, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर ट्रॉली का भी पूजन किया गया और गन्ना लाने वाले दो किसानों को सम्मानित किया गया। चेन में गन्ना डालकर और बटन दबाकर मिल का पेराई सत्र शुरू हुआ। राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल मिल का संचालन निजी कंपनी के हाथों में था, इसलिए मिल पेराई सत्र ठीक से नहीं चला सकी, मगर इस दफा मिल का संचालन फैक्टरी स्वयं कर रही है और किसानों के सहयोग से मिल का बेहतर संचालन होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान भी समय से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने बेहतर सड़कें, सिंचाई, शिक्षा, बिजली आदि क्षेत्रों में सारी सुविधाएं क्षेत्रवासियों को उपलब्ध करा दीं हैं और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से अगले सत्र तक नई चीनी मिल लगाना ही उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। डीएम ने कहा कि सभी किसान मिल के संचालन में पूरा सहयोग करें और किसी भी केंद्र पर किसी भी किसान को गन्ने को तुलवाने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि मिल कर्मी ईमानदारी से मिल का संचालन करें। किसी भी किसान को गन्ने के भुगतान को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस मौके पर एसडीएम डॉ. राजेश कुमार, सीओ सतीश कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, गन्ना समिति चेयरमैन अमरजीत सिंह ढिल्लो, क्रय विक्रय चेयरमैन रविंद्र सिंह यादव रवि, चित्रक मित्तल, संतोख सिंह सोखी, बलविंद्र सिंह, गुरकीरत सिंह औलख, मंगल सिंह, गुरमीत सिंह भट्टी, प्रताप गंगवार, सुरेंद्र गंगवार आदि ने भाग लिया। संचालन मिल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed