फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crowd of patients gathered at District Hospital Bilaspur

Bilaspur News: जिला अस्पताल बिलासपुर में उमड़ी मरीजों की भीड़

Tue, 02 Jun 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathered at District Hospital Bilaspur
क्षेत्रीय अस्पताल  बिलासपुर  की पर्ची काउंटर के बाहर  लगी लंबी कतारें। संवाद
त्वचा रोग, पेट दर्द, और आंखों से संबंधित समस्याओं के मरीज बढ़े
विज्ञापन

शाम तक करीब 900 मरीजों का हुआ पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मंगलवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 9:30 बजे के बाद अस्पताल की ओपीडी के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। अस्पताल में दिनभर मरीजों की आवाजाही बनी रही और विभिन्न विभागों में उपचार के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार मंगलवार को करीब 900 मरीजों का पंजीकरण हुआ। गर्म मौसम और बढ़ते तापमान के कारण त्वचा रोग, पेट दर्द, और आंखों से संबंधित समस्याओं वाले मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। बड़ी संख्या में लोग त्वचा पर एलर्जी, खुजली, चकत्ते और अन्य संक्रमण की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा आंखों में जलन, लालिमा, धुंधलापन और एलर्जी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों ने भी उपचार के लिए अस्पताल का रुख किया। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पताल परिसर में पूरे दिन चहल-पहल का माहौल बना रहा। मेडिसिन ओपीडी में भी मरीजों का दबाव अधिक रहा और भारी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिससे कुछ समय तक प्रतीक्षा की स्थिति बनी रही। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ मरीजों की संख्या में वृद्धि होना सामान्य है। इसके बावजूद सभी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
विज्ञापन

इनसेट
गर्मी में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच चिकित्सकों ने मरीजों और आम लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अत्यधिक गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी, दस्त और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मरीजों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। मरीजों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए। घर से बाहर निकलते समय छाता, टोपी का इस्तेमाल करें और धूप में अधिक देर तक रहने से बचें। हल्का और पौष्टिक भोजन करें और बासी और खुले में रखे खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें। बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और पहले से बीमार व्यक्ति गर्मी से अधिक प्रभावित हो सकते हैं इसके अलावा ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन लाभदायक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गर्मियों के दौरान आंखों, त्वचा रोग, मलेरिया सहित पेट दर्द से संबंधी रोगियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, अत्यधिक प्यास, चक्कर, बेहोशी, उल्टी या सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायत हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। गर्मी के मौसम में सावधानी और जागरूकता से कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है। - डाॅ. शशि दत्त शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल

क्षेत्रीय अस्पताल  बिलासपुर  की पर्ची काउंटर के बाहर  लगी लंबी कतारें। संवाद

क्षेत्रीय अस्पताल  बिलासपुर  की पर्ची काउंटर के बाहर  लगी लंबी कतारें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed