फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crowd in vaccination center.

वैक्सीन लगवाने उमड़ा हुजूम, बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 23 Jun 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
crowd in vaccination center.
पीएचसी दाधोल में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लोगों की भीड़। कोरोना नियमों की हुई अनदेखी। - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना स्लॉट बुकिंग वैक्सीनेशन शुरू होने से स्वास्थ्य केंद्रों में हुजूम उमड़ रहा है। स्वास्थ्य केद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों के बाद भी लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे। पीएचसी दधोल में स्वास्थ्य विभाग को लोगों को काबू करने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दधोल में टीका लगवाने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर 18 से 44 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके कारण लोग टीका लगवाने के लिए सुबह 7 बजे से ही लाइनों में खड़े हो गए। 9 बजे तक करीब पांच सौ से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच गए। जबकि स्वास्थ्य केंद्र पर 130 लोगों को ही वैक्सीन लगनी थी। लोगों की भीड़ देखकर पुलिस को बुलाना पड़ा, तब जाकर व्यवस्था सुचारु हो पाई। जिला भर के ग्रामीण क्षेत्रों में आलम यही है। उपलब्ध वैक्सीन की मात्रा से चार गुना अधिक लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बीएमओ घुमारवीं अभिनीत शर्मा ने बताया कि पीएचसी दधोल में वैक्सीन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। पुलिस को बुलाकर स्थिति सामान्य करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed