{"_id":"61704799dc9c074c43007b14","slug":"crowd-in-the-market-for-karva-chauth-traffic-system-collapsed-bilaspur-news-sml387846063","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ के लिए बाजार में भीड़, यातायात व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ के लिए बाजार में भीड़, यातायात व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
घुमारवीं के दकड़ी चौक में लगा जाम
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। त्योहारी सीजन शुरू होते ही घुमारवीं की सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमरा सी गई है। इस कारण अकसर जाम लग रहे हैं। बाजारों में तो पुलिस की व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। करवा चौथ की आहट से बाजारों में भीड़ है।
पुलिस व्यवस्था बनाने में नाकाम लग रही है। शहर के अंदर मुख्य सड़कों पर लोगों ने दुकानों का सामान भी फैला दिया है। इसके नतीजतन घंटों जाम लग जाता है। इससे लगता है कि अगर अभी भी व्यवस्था नहीं सुधारी तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। दीपावली महापर्व से पहले ही बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। त्योहारों की खरीदारी के साथ-साथ शादियों का सीजन भी आ चुका है। इसकी तैयारियों को लेकर लोग बाजार में हैं।
ढुलमुल यातायात व्यवस्था से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पुलिस जवानों की कमी और चौक-चौराहों पर तैनाती न होने से अव्यवस्था का आलम है। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय पहले पुलिस ने दकड़ी चौक पर रेड लाइट लगाई थी। उम्मीद जताई जा रही थी कि यातायात की इस नई व्यवस्था से आमजन को जाम से निजात मिलेगा। करीब दो साल पहले रेड लाइट खराब हुई जिसकी आज तक मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन
शहर में सबसे अधिक अव्यवस्था राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर है। यहां पूरे दिन सड़कों के किनारे वाहन खड़े रहते हैं। इसके कारण अकसर जाम लगता रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर चार पहिया वाहनों के खड़े होने से सड़क संकरी हो जाती है। संकरी सड़क पर जैसे ही आमने-सामने से दो बड़े वाहन आते हैं, तत्काल जाम की स्थिति बन जाती है। दूसरी ओर खड़े वाहनों से टकराकर हादसे होने की आशंका भी रहती हैं। कई लोग वाहनों को सड़क पर खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं। इसका खामियाजा रोजाना आवाजाही करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।
पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जल्द ही अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि गाड़ियां को बीच बाजार सड़क किनारे खड़ी न करें अन्यथा ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।