फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crores of contractors stuck, laborers yearn for daily wages: Randhir

ठेकेदारों के करोड़ों फंसे, मजदूर दिहाड़ी के लिए तरसे : रणधीर

Wed, 22 Apr 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Crores of contractors stuck, laborers yearn for daily wages: Randhir
विधायक ने कांग्रेस सरकार पर लगाया वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग सहित कई विभागों में ठेकेदारों के करोड़ों रुपये के भुगतान महीनों से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इसके चलते ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और कई कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। वहीं, मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल पा रही, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। आरोप लगाया कि ठेकेदारों के पैसों से किए गए कार्यों पर सरकार श्रेय ले रही है, जबकि भुगतान नहीं किया जा रहा। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वर्तमान में विकास कार्यों के लिए धन की कमी साफ नजर आ रही है। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लंबित भुगतानों का निपटारा नहीं किया गया तो भाजपा सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी और सरकार की नाकामी को जनता के बीच उजागर करेगी। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरंत ठेकेदारों के बकाया का भुगतान करे और विकास कार्यों को पटरी पर लाने के लिए ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed