फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crops buying center will open in ghumarwi

घुमारवीं में खुलेगा फसल खरीद केंद्र

Mon, 26 Apr 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
crops buying center will open in ghumarwi
घुमारवीं (बिलासपुर)। बिलासपुर और हमीरपुर सहित आसपास के किसानों को अब अपनी फसल बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रदेश सरकार घुमारवीं में फसल खरीद केंद्र खोलेगी। इसके लिए घुमारवीं शहर के समीप पट्टा में हिमफेड के स्टोर को चिह्नित कर लिया गया है। किसान अपनी गेहूं की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य में बेच सकेंगे। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सोमवार को घुमारवीं के सिल्ह में इसकी घोषणा की। मंत्री ने सिल्ह में संस्कार ग्राम संगठन का शुभारंभ किया। गर्ग ने कहा कि किसानों को फसल बेचने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। अब सरकार जगह-जगह फसल खरीद केंद्र खोल रही है। घुमारवीं में भी फसल खरीद केंद्र खोला जाएगा। जहां पर किसान अपनी गेहूं की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। गर्ग ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में जयराम सरकार किसानों के हित के लिए वचनबद्ध है। किसानों को खेती के उपकरण सरकार सब्सिडी पर मुहैया करवा रही है। इसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने नकदी फसलें उगाने का आह्वान किया। महिला मंडल गलू के भवन के लिए तीन लाख रुपये और स्वयं सहायता समूह को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने लोगों से मास्क पहनने व सैनिटाइज का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी वैक्सीनेशन करवाएं। प्रदेश सरकार ने वैक्सीनेशन का मुफ्त प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed