{"_id":"86cb8e3e76de10b4705abf745295fd53","slug":"youth-died-after-crushed-under-a-tracter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर, घुमारवीं, भराड़ी
Updated Sat, 28 Nov 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत बद्दाघाट इलाके के एक युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। युवक खेतों में बिजाई करने के बाद वापस घर लौट रहा था। बद्दाघाट के समीप अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर पलट गया।
विज्ञापन
इससे चालक 24 वर्षीय अजय कुमार निवासी करयालग उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अजय कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी करयालग सुबह अपने खेतों की बिजाई के लिए गया था। बिजाई का कार्य पूरा करने के बाद दोपहर बाद वह वापस घर को लौटने लगा। बद्दाघाट के समीप अचानक ट्रैक्टर पलटकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। इससे अजय कुमार उसकी चपेट में आ गया। उसी दौरान वहां से एक निजी बस भी गुजर रही थी।
विज्ञापन
बस सवारियों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे अजय कुमार को किसी तरह से बाहर निकाला और घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी अंजनि अस्वाल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।