{"_id":"57a8ce014f1c1bc80aee42e4","slug":"youngster-beat-bus-driver-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में म्यूजिक सिस्टम न होने पर चालक को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में म्यूजिक सिस्टम न होने पर चालक को पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना शाहतलाई में बारातियों ने बस चालक की पिटाई कर डाली। नशे में धुत युवकों ने बस में म्यूजिक सिस्टम न होने पर चालक से मारपीट की, जिसमें उसके सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर की पुष्टि एसपी राहुल नाथ ने की है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला हमीरपुर के बड़सर निवासी सोमराज ने पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह बंगाणा से गंगलोह के लिए बस में बारात लेकर जा रहा था। शाहतलाई के समीप पेट्रोल पंप के बस पहुुंची तो नशे मे धुत कुछ बाराती युवकों ने चालक की सीट के पास आकर गाना लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन
जब उसने बस में म्यूजिक सिस्टम न होने की बात कही तो नशे में धुत युवकों ने पहले उससे गाली गलौज की और जब चालक ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो गले से पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसका सिर जोर से बस की बॉडी पर मार दिया।
विज्ञापन
इससे चालक के सिर पर गंभीर चोंटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 323,341,504,34 के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों कमल शर्मा और ओंकार को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया कि बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करे के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया है।