फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   women suspicius death in bharari

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

Fri, 29 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Fri, 29 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
women suspicius death in bharari
crime - फोटो : demo pic

भराड़ी थाना के तहत बरोटा गांव में विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला है। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही वह किसी नतीजे पर पहुंच पाएंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल की वीडियोग्राफी भी की। खबर की पुष्टि डीएसपी राजेश कुमार ने की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरोटा गांव की 33 वर्ष  की बिंदु कुमारी का शव सुबह करीब 10 बजे घर में पंखे से लटका हुआ मिला। महिला के पति ने बताया कि वह लदरौर में टैंट हाउस की दुकान पर काम करता है, सुबह करीब 8 बजे वह काम पर चला गया था। जिस समय वह काम पर गया, उस समय घर पर उसकी पत्नी बिंदु और दोनों बच्चे मौजूद थे। बिंदु घर में रोजमर्रा के काम में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उनकी मांग पशुओं को घास लाने गई थी। सुबह के करीब साढ़े 9 बजे बिंदु के बच्चों ने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। इस पर बच्चों ने इसकी सूचना अपनी दादी को दी। दादी सहित आस पड़ोस के लोगों ने जबरदस्ती धक्का देकर दरवाजा खोला तो देखा कि भीतर बिंदु का शव पंखे से लटका हुआ था। बिंदु का मायका शिमला के समीप कृष्णा नगर में हैं।

उसकी शादी को 11 साल पहले हुई थी। बिंदु निजी स्कूल में बतौर हेल्पर काम करती थी। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, इसका पता  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मगर जिस कमरे में बिंदु का शव लटका हुआ था वह कमरा अंदर से बंद था। इससे लगता है कि महिला ने आत्महत्या की होगी।


डीएसपी हैड क्वाटर राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed