फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   women died due to burnt in house fire in bilaspur.

दिवाली की शाम आग जलाते झुलसी बुजुर्ग, मौत

Mon, 31 Oct 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Mon, 31 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
women died due to burnt in house fire in bilaspur.
झुलसने से मौत - फोटो : demo pic

जिला के विकास खंड झंडूता की पंचायत रोहल में दीपावली पर्व की शाम एक बुजुर्ग महिला की झुलसकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने लगी। इसी दौरान आग किसी कारणवश उनके दुपट्टे में लग गई। हालांकि पड़ोसियों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर जिला अस्पताल पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सत्या देवी (68) रविवार सांय को दीपावली की खुशी में अपने घर की सजावट का काम समाप्त कर करीब पांच बजे रसोईघर में आग जलाने के लिए गई। आग जलाते वक्त अचानक उनके दुपट्टे में आग लग गई, जिससे आग पूरे शरीर में फैल गई।
विज्ञापन


आग बुझाते बुझाने की कोशिश में महिला चूल्हे में जा गिरी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। हादसे के वक्त उसकी बहु गौशाला गई थी। जबकि दोनों बेटे अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि उस समय महिला घर में अकेली ही थी। रोहल पंचायत के उपप्रधान कमलेश गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसी महिला को उपचार के लिए सीएचसी झंडूता लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि महिला का 90 प्रतिशत शरीर जल चुका था। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। झंडूता की प्रधान कृष्णा, पंचायत उपप्रधान कमलेश, रोहल पंचायत की प्रधान सपना और बलघाड़ पंचायत की प्रधान रचना ठाकुर ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस से मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed